क्षमावाणी पर्व पर शहर में निकली भव्य पालकी शोभायात्रा

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

उरई जैन समाज द्वारा क्षमावाणी पर्व पर बुधवार को भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में डांडिया नृत्य करती चल रही किशोरी व युवतियों ने आकर्षक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। दोपहर बाद जैन मंदिर में आयोजित क्षमावाणी कार्यक्रम में सभी को बैर भाव छोड़कर मिलजुलकर रहने का संदेश दिया गया।
जैन समाज का क्षमावाणी पर्व एक महापर्व है। बुधवार को क्षमावाणी पर्व पर कोच बस स्टेण्ड के समीप स्थित जैन मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जो कोच बस स्टेण्ड, पीलीकोठी पहुंची। फिर वही से बापस मुख्य बाजार होते हुए जैन मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान डीजे में बज रहे धार्मिक गीत व डांडिया नृत्य करते युवतियां शामिल रही। समाज में महिलाओं के अलावा सर्व समाज के लोगों ने शोभायात्रा में हिस्सा लेकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। दोपहर बाद जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के अध्यक्ष पंडित रामखिलावन जैन ने कहा कि इस पर्व में हम बैर भाव छोड़कर एक दूसरे से गले मिलकर क्षमायाचना करते है। इस मौके पर महावीर प्रसाद, दीपचंद जैन, संजू जैन, ओमप्रकाश अकोड़ी, अर्चना जैन, गीता जैन, रिंकू जैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *