जयपुर दौसा में बोरवेल में गिरी बच्ची को अठारह घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

जयपुर राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में बुधवार को बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया है. दो साल की बच्ची नीरू को बचाने के लिए प्रशासन और एन डी आर एफ की टीम ने तेजी से राहत -बचाव कार्य शुरू कर दिया था. बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने 3 जेसीबी मशीनों से आसपास के क्षेत्र में खुदाई शुरू कर दी गई थी. करीब 18 घंटे के बाद मेहनत रंग लाई और बच्ची को निकाल लिया गया.
एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि एन डी आर एफ और एस डी आर की टीमों की बदौलत बच्ची का बचाव अभियान सफल रहा. एसपी ने कहा, “हमें बेहद खुशी है कि 18 घंटे के बचाव अभियान के बाद हम बच्ची को बोरवेल से निकालने में सफल रहे. यह वाकई बहुत कठिन काम था, लेकिन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों की मदद से हम इसमें सफल रहे. बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने यह संभव बनाया
सहायक कमांडर एन डी आर एफ योगेश कुमार ने बताया, “600 फुट का बोरवेल था, बच्ची 28 फुट पर थी.बीच-बीच में बारिश हो रही थी लेकिन हमने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा. NDRF के 30 और SDRF के 10 लोग इस अभियान में लगे हुए थे.”

*कलेक्टर ने कही ये बात:*

जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कहा, “बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती करया गया है.बच्ची की हालत बिल्कुल ठीक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *