पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज आएंगे वाराणसी, बीएचयू में संगोष्ठी का करेंगे उद्घाटन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर

उप संपादक संजय मिश्रा

वाराणसी आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के काय चिकित्सा विभाग द्वारा 21-22 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी का उद्घाटन 21 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति शुक्रवार की शाम ही बीएचयू पहुंच जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन काय चिकित्सा विभाग और गौ सेवा विज्ञान अनुसंधान केंद्र, भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के तत्वावधान में धनवंतरि भवन में किया जाएगा। प्रो. ओमप्रकाश सिंह की देखरेख में होने वाली इस संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘स्वदेशी गाय, जैविक खेती और पंचगव्य चिकित्सा’ है, जिसमें देशभर के आयुर्वेदाचार्य हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *