लखनऊ महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महिला संगठन की अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ आज उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के अनुरोध पर महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के अनुरोध पर उनकी समस्याओं व अन्य मुद्दों पर वार्ता करने के लिए मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी द्वारा एक विशेष बैठक आहूत की गई।बैठक में तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और विचार विमर्श किया गया।साथ ही कुछ अहम मांगों को हरि झंडी दिखाते हुए शेष कल्याणकारी मांगों को जल्द पूरा किये जाने की बात कही गयी।

बैठक में संगठन कि अध्यक्ष श्रीमती अम्बि बिष्ट जी ने बताया कि नगर निगम लखनऊ में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण के लिए आपकी की प्रेरणा से *उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है। यह संगठन महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण का निर्माण, समान अवसर एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के निरन्तर प्रयासरत है। भविष्य में इस संगठन का विस्तार करते हुए समस्त प्रदेश की महिलाओं को सम्मिलित किए जाने का लक्ष्य है।

तदक्रम में उन्होंने अवगत कराया कि अवगत निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उ‌द्देश्य की पूर्ति हेतु संगठन के कार्यों के निष्पादन हेतु उचित कार्यस्थल की नितांत आवश्यकता है।साथ ही नवजात शिशुओं के लिए महिलाओं का स्तनपान कक्ष एवं क्रेच संचालन को दृष्टिगत रखते हुए एक कार्यालय कक्ष आवंटित किया जाना बेहद जरूरी है।

साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि नगर निगम लखनऊ में वर्ष 2008 में चतुर्थ श्रेणी कर्मियो तथा 2018 में लिपिकीय संवर्ग के स्थायीकरण पश्चात महिला कर्मियों का स्थायीकरण नहीं किया गया है जिससे महिला कर्मियों को सेवा लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

बैठक में महिलाओं के लिए इन्डोर एक्टिविटीज जैसे कि लूडो, बैडमिन्टन, शतरंज, कैरम इत्यादि की व्यवस्था किये जाने का निर्णय लिया गया।साथ ही फिजिकल एक्टिविटीज एवं प्रतिभा के उदयन हेतु नृत्य व गायन, कैनवस पेंटिंग, खाना बनाये जाने की प्रतियोगिता कराये जाने का भी निर्णय लिया गया।

उक्त बैठक में सामने रखी गयी मांगो को एक निश्चित समय सीमा में पूरा किये जाने हेतु संगठन को आश्वस्त किया गया।बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *