यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ।सोशल मीडिया के माध्यम से नगर निगम ज़ोन 01 अंतर्गत हजरतगंज क्षेत्र में सड़कों पर गड्ढे होने की शिकायत पर ज़ोन 01 के अधिशासी अभियन्ता श्री किशोरी लाल सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंची।स्थिति का जायजा लेने पहुंचे जिम्मेदारों ने जांच के बाद यह स्पष्ट किया कि जिस सड़क में गड्ढे हैं वह *लोक निर्माण विभाग* की सड़क है और उसके नीचे बनी आर सी सी की नाली भूमिगत कार्य के दौरान *एलएमआरसी*द्वारा निर्माणित करवाई गई है।
अतः नाली के अंदर एक होल होने से पानी का रिसाव होने लगा जिस कारण ये गड्ढा हो गया।जिसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त होते ही नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं एलएमआरसी को अवगत करवाते हुए आम जन की सहूलियत व सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से बैरिकेटिंग करवाई गई और समस्या के समाधान हेतु कार्य शुरू करवा दिया गया है।
अतः किसी भी प्रकार की जनहानि से बचने के लिए अपरिहार्य स्थिति के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई जोनल अधिकारी श्री अमरजीत सिंह एवं अधिशासी अभियंता श्री किशोरी लाल की देखरेख में हो रही है इस मौके पर सुबोध सिंह, टीम लीडर के साथ साथ नगर निगम की टीम उपस्थित रही।