यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली
महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्यौना गांव में आम के हरे पेड़ काटे जा रहे थे जिसका वीडियो बनाने धनंजय सिंह पत्रकार पहुंचा और वीडियो बनाने लगा वीडियो बनाते देख ठेकेदार व उनके साथ लकड़ी काट रहे उन लोगों ने मोबाइल को छीन लिया मारपीट की।
पीड़ित पत्रकार धनंजय सिंह ने बताया कि हरे आम के पेड़ों पर वन विभाग की मिली भगत से ठेकेदार द्वारा आरा चलाया जा रहा था। जिसकी जानकारी हमें मिलने पर मौके पर पहुंचकर उसका वीडियो बनाने लगे तभी लकड़ी ठेकेदार मनीष सिंह ने पत्रकार के साथ जमकर की मारपीट, धनंजय सिंह ने यह भी बताया कि उसी समय कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही ठेकेदार मनीष सिंह के ऊपर नहीं की गई।आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार ने डॉक्टर यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और कार्यवाही करने की मांग की है