यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
उप संपादक संजय मिश्रा
लगाया जाएगा निशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर और होंगे मोतियाबिंद के भी ऑपरेशन
होगा अग्र विभूतियों का भी सम्मान
अलीगढ श्री अग्रसेन सेवा समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन मैरिस रोड स्थित एक होटल पर किया गया जिसमें संगठन के अध्यक्ष अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि श्री महाराजा अग्रसेन जी की 5148 वें अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन 29 सितंबर दिन रविवार को अलीगढ़ के धर्मपुर कोर्टयार्ड पर आयोजित किया जा रहा है।वहीं जयंती संयोजक सचिन अग्रवाल ने बताया कि अलीगढ़ के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों द्वारा नेत्र जांच व दंत जांच परीक्षण कराया जाएगा, जिसमें निशुल्क दवा वितरण,निशुल्क चश्मा वितरण व मोतियाबिंद के ऑपरेशन भोर डॉक्टर की सलाह के अनुसार कराएं जाएंगे।महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि संगठन सदैव समाज सेवा के क्षेत्र में नए-नए कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहा है और इस श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए इस वर्ष विकलांग लोगों के लिए ट्राईसाईकिल का वितरण किया जाएगा। इधर इस कार्यक्रम की पूर्व सूचना देने के लिए बुलाई गई प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी गौरव अग्रवाल राधे राधे ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव में वयोवृद्ध, समाज सेवा,शिक्षा,विधि और चिकित्सा क्षेत्र में सम्मानीय अग्रबंधुओ का सम्मान कराया जाएगा साथ ही मेडिकल कैंप के रजिस्ट्रेशन शहर के विभिन्न स्थानों पर पूर्ण रूप से निशुल्क किए जा रहे हैं।इस प्रेस वार्ता में यहां पर शुभम अग्रवाल,मनमोहन मित्तल,सिद्धार्थ मित्तल,ऋषभ बंसल,मोनू अग्रवाल, निखिल अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे