यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
सीबीएसई.क्लस्टर 19 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार उत्तराखण्ड में किया गया।यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई जिसमें 200 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।वहीं अलीगढ़ के कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों में पुरुषार्थ तिवारी,वेदांश शर्मा तथा पुष्पेन्द्र सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 प्रतियोगिता जीती तथा विद्यालय का मान बढ़ाया।इन विद्यार्थियों का चयन सी.बी.एस.ई.अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिनी सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनको सम्मानित भी किया गया