नेतृत्व के आहवान पर 26 सितंबर को अपने हक के लिए हुंकार भरेंगे अलीगढ़ मण्डल के शिक्षक

Spread the love

*अलीगढ़*।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर अलीगढ़ मंडल के शिक्षकों का धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा जिसमें पुरानी पेंशन की बहाली,निशुल्क चिकित्सा सुविधा कराए जाने,वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन आदि 26 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की जाएगी। इधर इस सम्बंध में शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार उपेक्षा एवं उदासीन पूर्ण रवैया अपना रही है।वहीं प्रदेश के समस्त शिक्षा निदेशकों को आदेश निर्गत किया गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में हुई 40000 से अधिक अध्यापकों/चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में की गई अनियमितता के सापेक्ष सतर्कता अधिष्ठान मांगे जा रहे हैं जिसका शिक्षक विरोध कर रहे हैं।अतः 26 सितंबर को अलीगढ़ मंडल एटा, हाथरस,कासगंज के शिक्षकों का धरना संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अलीगढ़ पर दोपहर 12 बजे आयोजित हो रहा है जिसमें मंडल अलीगढ़ के शिक्षक भारी संख्या में उपस्थित होंगे। वहीं इस सम्बंध में पूर्व सदस्य विधान परिषद जगवीर किशोर जैन ने इस आशय की विस्तृत जानकारी दी।इस बातचीत के दौरान प्रांतीय मंत्री देवेंद्र कुमार यादव,डॉ.दिलीप कुमार और आलोक दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
*रिपोर्ट प्रदीप पण्डित*✍️
*फोटो विकास शिमला*🎥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *