लखनऊ गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 422वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

Spread the love

अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ

‘ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है उमानंद शर्मा

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘आर्यकुल कालेज ऑफ एजुकेशन, गौरी बिजनौर रोड़, लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 422वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता श्री सुधीर कुमार शुक्ला (पूर्व महाप्रबन्धक राजकीय निर्माण निगम उ.प्र.) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शुक्ला ने अपने पूज्य पिताजी स्व0 पारस नाथ शुक्ला, की स्मृति में भेंट किया तथा सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, छात्र-छात्राओं को हिन्दी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।’’ श्रीमती ऊषा सिंह तथा उ.प्र. प्रबन्ध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये एवं आर्य टी.वी. मीडिया के हेड डॉ. अजय शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, देवेन्द्र सिंह, श्रीमती ऊषा सिंह, इं. सुधीर कुमार शुक्ला, श्रीमती रश्मि शुक्ला एवं संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह, उपनिदेशक फार्मेसी डॉ. आदित्य सिंह, आर्य टी.वी. के हेड डॉ. अजय शुक्ला, उपनिदेशक शिक्षा डॉ. अंकिता अग्रवाल, रजिस्ट्रार श्री सुरेश तिवारी सहित विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *