यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ सेवा भारती हरिगढ़ महानगर द्वारा सेवा भारती कैंप कार्यालय होटल रॉयल वृंदावन दुबे का पड़ाव पर श्रद्धेय श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक अशोक सिंघल की जयंती पर उनके संपूर्ण जीवनकाल में किए गए सनातन धर्म के लिए गौरवान्वित कार्यों की सराहना की गई एवं मिष्ठान वितरण किया गया।वहीं सेवा भारती के अध्यक्ष गौरव सिंघल ने बताया कि अशोक सिंघल छात्रावास कासिमपुर पर भी मिष्ठान वितरण किया गया। इतना ही नहीं छात्रावास के बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करने के लिए कहा गया और जन्म जयंती समारोह में सेवा भारती अध्यक्ष गौरव सिंघल,विभाग मंत्री अमरीश पाठक,उपाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,मनोज मित्तल,ठाकुर यशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल,महामंत्री उपेंद्र सिंघल,ओम प्रकाश,व्यवस्था प्रमुख दीपेंद्र मित्तल एवं समस्त कार्यकारिणी सेवा भारती के साथ संयुक्त विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री मुकेश राजपूत,हरिगढ़ विभाग,प्रतीक रघुवंशी,प्रचार टोली सदस्य ब्रज प्रान्त,करण चौधरी,गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल कार्यकारिणी और भाजपा युवा मोर्चा अमन गुप्ता,उपाध्यक्ष पीयूष सिंघल भी जयंती के कार्यक्रम में उपस्थित रहे