यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ एसएमबी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो खो एसोशिएशन द्वारा प्रदेश स्तरीय स्केटिंग खो-खो टीम के खिलाड़ियों की घोषणा की गई जहां पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल पूर्व विधायक ने स्केटिंग खो खो टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।विवेक बंसल ने कहा दिल्ली में 28 ,29 सितंबर को सातवी राष्ट्रीय स्केटिंग खो-खो चैंपियनशिप में प्रथम बार उत्तर प्रदेश से स्केटिंग खो-खो की टीम जा रही है और वे आशा करते हैं कि उत्तर प्रदेश की टीम अच्छा प्रदर्शन कर विजेता होकर आए।विवेक बंसल ने सभी खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की स्केटिंग खो-खो किट का वितरण किया जबकि क्रीडा भारती के जिला मंत्री डॉ.शंभू दयाल रावत और जिला ओलंपिक महासचिव मजहर उल कमर ने सभी खिलाड़ियों को विजेता होने की हार्दिक बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप रावत ने किया और कहा कि उत्तर प्रदेश की टीम के मैनेजर रिंकू दीक्षित और कोच वंशिका चौहान रहेगी। उत्तर प्रदेश की स्केटिंग खो-खो की बालक वर्ग की सीनियर टीम और जूनियर टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही है।सीनियर वर्ग में आदित्य ठाकुर कप्तान और जूनियर वर्ग में योग कुमार कप्तान है।सीनियर टीम में आदित्य ठाकुर, हिमांशु धनगर,कुनाल,कुशाग्र किशोर,हर्ष गुप्ता,प्रखर शुक्ला,अथर्व भारद्वाज, मोहम्मद मुस्तफा खान,अवनीत कुमार, हर्षित वर्मा हैं।जूनियर वर्ग टीम में योग कुमार,सुधांशु वर्मा,नवनीत आर्य,नवनीत महेश्वरी,वंश भारद्वाज,रेयांश कुमार,समृद्ध और तनिक दीक्षित हैं साथ ही ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप में कल्याणी रेस में प्रतिभा करेंगी।टीम की घोषणा के समय जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला,सचिव डॉ.नीलम पाराशर,शेफाली कपूर,रिंकू दीक्षित,राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राहुल भाटी,कुमकुम माहेश्वरी,वंशिका चौहान, अनुराग जादौन और राशिद खान आदि उपस्थित रहे।