उत्तर प्रदेश गुमशुदा महिला की तलाश में दर-दर भटक रहा पति

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

प्रयागराज पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव की एक महिला एक सप्ताह से लापता है। महिला की तलाश में उसका पति दर-दर भटक रहा है। गुमशुदा महिला का पति पूरामुफ्ती थाना में गुमशुदगी दर्ज कराकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

केशवपुर गांव निवासी बचऊ पुत्र खिन्नीलाल ने पूरामुफ्ती थाना में शिकायती देकर बताया कि मेरी पत्नी सविता देवी बीजेपी विधायक के स्कूल में गार्ड का काम करती थी। उन्नीस सितंबर को प्रतिदिन की तरह वह घर से सुबह 6:00 बजे यह कहकर निकली कि मैं सुलेम सराय स्थित मधुवचस्पति स्कूल में ड्यूटी करने जा रही हूं अपने साथ सात वर्ष का बेटा आदेश कुमार को भी ले गई है। तब से लेकर आज तक घर वापस नहीं लौटी हर जगह ढूंढने के बावजूद कहीं भी पता नही चला है और उसका फोन भी बंद है जिससे उसका संपर्क अपनी पत्नी से नही हो पा रहा है। फोन बंद होने के कारण उसका पति अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *