यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
बछरावां संवाददाता रामकुमार अवस्थी
शिवगढ़,रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बनी झोपड़ी में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी के मुताबिक गुमावा चौकी क्षेत्र अंतर्गत चितईखेड़ा मजरे दहीगंवा गांव निवासी श्याम उर्फ श्यामू पुत्र स्व.रामदुलारे उम्र लगभग 27 वर्ष का शव गांव के बाहर बनी झोपड़ी में फांसी के फंदे से लटकता मिला घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक की मां सरस्वती देवी ने बताया कि मेरा बेटा दिल्ली में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था दो दिन पूर्व वह गांव आया हुआ था क्योंकि रायबरेली न्यायालय में मेरे बड़े बेटे रामू की हत्या का मुकदमा विचाराधीन है उसी कि पैरवी में आया हुआ था शुक्रवार कि शाम व घर से दिल्ली जाने के लिए निकाला लेकिन पता नहीं कब यहां झोपड़ी में लौट कर आ गया इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि परिवार के सभी लोग गांव में बने मकान में रहते हैं जब सुबह मैं जानवरों को चारा देने आई तो जैसे ही मैंने झोपड़ी को खोल तो मेरे जानवर सभी खुले पड़े हुए थे और श्यामू झोपड़ी में फंदे के सहारे लटक रहे थे यह सब कैसे हुआ कुछ पता नहीं चल सका वही इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद की मौत के सही कारण का पता लगेगा