यूपी लाइव न्यूज 24
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ रायबरेली
शिवगढ़ अंतर्गत स्थित पोस्ट ऑफिस शिवगढ़ में आधार कार्ड के लिए लगभग 800 टोकन वितरित किए गए।
जानकारी के अनुसार विगत कुछ माह से डाकघर शिवगढ़ में 0 से 5 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा रहे थे और साथ ही आधार कार्ड में मोबाइल नंबर मिनी डिवाइस के द्वारा लगाया जा रहा था। 5 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के आधार कार्ड में संशोधन और नए आधार कार्ड का नामांकन नहीं किया जा रहा था जिससे शिवगढ़ क्षेत्र की जनता को दर-दर भटकना पड़ रहा था। शिवगढ़ डाकघर में तैनात बाबू पंकज तिवारी के द्वारा शनिवार को शिवगढ़ डाकघर में कैंप लगाकर आधार संशोधन और आधार नामांकन के लिए विशाल टोकन वितरण किया गया। जिसमें लगभग 800 लोगों को टोकन वितरित किया गया। बाबू पंकज तिवारी ने बताया जिन लोगों को टोकन मिला है उनके आधार कार्ड संशोधन नामांकन दिनांक 3 अक्टूबर 2024 से किए जाएंगे, जब तक 800 लोगों के आधार कार्ड नहीं बन जाएंगे तब तक अन्य टोकन नहीं वितरित किए जाएंगे।