यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आज दिनांक 29.09.2024 को नगर निगम कार्यालय जोन 6 से बालागंज चौराहे से होकर चौक चौराहे तक बड़ी रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य संचारी रोग और डेंगू के बचाव के बारे में जागरूकता फैलाना था। डेंगू एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है, जिसमें बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, रैशेज़, मिचली और उलटी जैसे लक्षण होते हैं ।
रैली के दौरान लोगों को डेंगू के लक्षणों, इसके प्रसार के तरीकों, और इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।