प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आज दिनांक 30.09.2024 को जोन तीन के अंतर्गत माननीय विधायक श्री नीरज बोरा जी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ कुल 4 वार्डो का दौरा किया जिस क्रम मे स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों और निवासियों से बातचीत करके क्षेत्र में संचारी रोगों की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों के प्रसार को रोकना है, जो जल्दी ही फैल सकते हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। विधायक की इस पहल से क्षेत्र के निवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है और संचारी रोगों के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी
इस अभियान में ड्रोन के माध्यम से जल भराव स्थलों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया और साफ-सफाई कराई गई।
विधायक द्वारा समय से नालियों की सफाई एंटी लार्वा का छिड़काव, क्षतिग्रस्त मार्गों व पुलिया का निर्माण के साथ साथ अवैध कब्जों को हटाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसी दौरान अभियान मे वार्डो के मा0 पार्षद गण श्री दीपक लोधी श्री प्रदीप शुक्ला श्री अंशुल बाजपेई, पार्षद प्रतिनिधि श्री सौरभ तिवारी जी मौजूद रहे
उक्त मौके पर अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी श्री अलंकार अग्निहोत्री, जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री जितेंद्र गांधी,जिला मलेरिया अधिकारी, लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीम तथा सैकड़ों सफाई श्रमिक इस अभियान में शामिल थे।