लखनऊ नगर निगम असामाजिक तत्वों द्वारा पार्षद पर हुए हमले के बाद सख्त हुई महापौर, दिए त्वरित और सख्त कार्यवाही के निर्देश

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ नगर निगम लखनऊ अंतर्गत राजीव गांधी प्रथम वार्ड के मा. पार्षद श्री संजय राठौर पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा हुई हमले की घटना की सूचना प्राप्त होने पर मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी द्वारा इस कृत्य की अत्यंत निंदा की गई और मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए।

उक्त के संबंध में मा. महापौर जी द्वारा गोमती नगर, विनय खंड- 4 स्थित मा. पार्षद के आवास पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए ए.सी.पी. विकास जायसवाल को घटना स्थल पर बुलाकर दोषियों की जल्द से जल्द खोज कर पहचान करने एवं उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान मा. महापौर ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य निंदनीय है और इस प्रकार के कृत्य में शामिल असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान मा० विधायक श्री ओ० पी० श्रीवास्तव जी, नगर निगम कार्यकारणी उपाध्यक्ष श्री गिरीश गुप्ता जी, पार्षद दल के उप नेता श्री सुशील तिवारी पम्मी जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित पाषर्द गण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *