प्रदेश जनहित खबर यूपी
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
कोंच जालौन प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रदेश के पशु धन विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र नायक( आई ए इस) द्वारा श्याम विहारी गुप्ता निवासी कृषक भवन राजघाट कालोनी के पास लहर गिर्द नंदनपुरा झांसी को गो सेवा आयोग का अध्यक्ष नामित किया है श्याम विहारी गुप्ता के नामित होने पर कोंच के भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगो ने खुशी जताई है और उन्हे बधाई भी प्रेषित की है इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कोच के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया भाजपा नेता मयंक मोहन गुप्ता नगर पालिका के ब्रांड एमवेस्डर ई राजीव रेजा सेक्टर संयोजक अवध यादव सभासद मनोज गुप्ता मोर भाजपा कोषाध्यक्ष प्रभन्जन अग्रवाल सीनियर नेता शम्भू दयाल स्वर्णकार आदि ने कहा की निश्चित ही श्याम विहारी गुप्ता के आयोग का अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र की गोशाला का विकास तेजी के साथ होगा