डॉ. राजेश्वर सिंह ने दस दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, लैपटॉप और साइकिल देकर किया मेधावियों को सम्मानित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. राजेश्वर सिंह ने दस मेधावियों को लैपटॉप और साइकिल प्रदान

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को अपने आशियाना स्थित आवास पर दिव्यांगजन, मातृशक्ति एवं छात्र – छात्राओं के सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित कर सेवा पखवाड़ा के तहत 5 मेधावियों सूर्यांश प्रताप सिंह (95.83%), कृष्णिका मिश्रा(95.4%) ,मानस त्रिवेदी (90%), उमेश मौर्या (88%), और शिवानी शुक्ला (87%) को लैपटॉप, 5 मेधावियों वैभव मिश्रा, हरीश रावत, अभिनव यादव, कृष्णा सिंह एवं तमन्ना सिंह को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा डॉ. राजेश्वर सिंह ने 10 दिव्यांगजनों मो. मेराज, मो. सादाब, विक्की सिंह, सुधीर अवस्थी, बबलू, कोमल पाल, लक्ष्मी नारायण, हरीश गुप्ता, रेनू यादव एवं राजकुमार गुप्ता को मोटराइज्ड प्रदान की।

मातृशक्ति के सशक्तिकरण और उन्हें स्वावलंबी बनाने के संकल्प क्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कल्ली पश्चिम निवासी प्रतिभा पाण्डेय को ताराशक्ति केंद्र, मातृछाया एनजीओ लोनहा को 2 सिलाई एवं 1 पीको मशीन तथा श्वेता और शालिनी को सिलाई मशीन प्रदान की इसके साथ ही विधायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान के लिए आश्वस्त भी किया। जन सुनवाई के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह लोगों के पास खु पहुंचे और उनकी समस्याएँ सुनीं व उनका प्रार्थनापत्र लिया। इस दौरान नगर निगम से सम्बंधित समस्याएँ के समाधान के लिए मंच पर लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रही।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवाओं को प्रगति के अवसर दिलाना मेरी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा आज हम सब उस पड़ाव पर हैं, जहाँ से आने वाली पीढ़ी को प्रेरित, प्रोत्साहित और सम्मानित कर सही दिशा दिखा सकते हैं। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा एक बच्चे और एक अविष्कार में वो क्षमता होती है जो देश दुनिया को बदल सकता है। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनी नगर में अब तक एक हजार से अधिक मेधावियों को लैपटॉप और साइकिल देकर सम्मानित किया जा चुका है। मेधावियों को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक रविवार को आपका विधायक – आपके द्वार जन सुनवाई शिविर आयोजित होता है, इसी शिविर के दौरान गाँव के 4 मेधावियों को भी सम्मानित किया जाता है।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा मातृशक्ति के करण देश और संस्कृति सुरक्षित है। सरोजनी नगर की महिलाओं ने स्वयं को आर्थिक आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए काम माँगा था जिस क्रम में तारा शक्ति केन्द्रों (सिलाई सेंटर) की स्थापना की गयी।आज 130 तारा शक्ति केंद्र स्थापित हो चुके हैं, ये केंद्र समग्र विकास केंद्र बन चुके, जहाँ महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। विधायक ने बताया सरोजनी नगर में इस तरह के 200 केंद्र स्थापित किये जायेंगे। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा सरोजनीनगर के वृद्धजनों के लिए पहले महीने में 1 बार रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा (बस सेवा) संचालित होती थी, अब महीने में दो बार यह सेवा संचालित होती है, जिसके माध्यम से 4500 से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराया जा चुका है।

सरोजनीनगर विधायक ने अन्य विकास कायों का उल्लेख करते हुए कहा कि नयी नौकरियों के लिए कंप्यूटर ज्ञान जरुरी है, इस लिए 7 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केन्द्रों की शुरुआत कर वर्ड, टैली, ग्राफिक्स जैसे कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, सरोजनीनगर में इस तरह के 100 सेंटर स्थापित किए जायेंगे जिससे 50 हजार से अधिक बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा। विधायक ने बताया कि ढाई साल के कार्यकाल में सरोजनी नगर में 592 नयी सड़कें बनीं जो एक कीर्तिमान है। कार्यकर्ताओं, समाज सेवियों की संस्तुति से 1000 से ज्यादा सोलर लाइट्स और 250 से अधिक हैण्ड पंप स्थापित कराये गए। अपनी टीम की प्रसंशा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा सरोजनीनगर के अमग्र विकास के लिए उनकी टीम 24 घंटे सक्रिय रहती है, यही नहीं अगल लोगों को रक्तदान की आवश्यकता पड़ी तो भी उनकी टीम पीछे नहीं रही है।

इस अवसर पर महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य रामचन्द्र सिंह प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चंद लखमानी, सेवा भारती पदाधिकारी शारदा, राजेश सिंह, शंकरी सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, गणेश दत्त जोशी, अमर पाल सिंह, शिव कुमार सिंह ‘चच्चू’, गंगाराम भारती, पार्षद मुकेश शर्मा, बृज मोहन, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, मंजू सिंह, अनूप मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *