लखनऊ सौ से अधिक कुलियों ने भी ली भाजपा की सदस्यता

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ महानगर में पार्टी पदाधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों ने वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया। चारबाग स्थित रेलवे लाइन के प्रांगण और डालीगंज बाजार में आयोजित भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान के सहसंयोजक नीरज सिंह एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी उपस्थित रहे और बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ा।

सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने कलेक्ट्रेट में लखनऊ बार एसोसिएशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वकीलों को मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा सदस्य बनाया। विधि प्रकोष्ठ संयोजक के के मिश्रा, सहसंयोजक गजेंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान के सहसंयोजक नीरज सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र में मोदी जी की सरकार एवं राज्य में योगी जी की सरकार ने सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है यही कारण है की बड़ी संख्या में लोग संगठन के पर्व सदस्यता अभियान से जुड़ रहे हैं आज हमारे संगठन के इस पर्व में अपनी सहभागिता निभाते हुए आप सभी का मैं भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर में लगभग सभी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारी ने पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया है लेकिन 15 अक्टूबर तक अभियान निरंतर जारी रहेगा और समाज के हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर भाजपा सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में घनश्याम अग्रवाल, रमन निगम, राकेश कनौजिया, राम सुरेश, फतेह मोहम्मद, हामिद, मोतीलाल, नदीम, सिलु, अरुण कुमार यादव, शेर मोहम्मद, मुन्ना, मोहित, बादशाह सोनकर एवन सदस्यगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *