मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर डीएम- एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर रायबरेली

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

रायबरेली 8 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए राजघाट, शहीद स्मारक मुंशीगंज, आस्तीक मन्दिर लालूपुर आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव उपाय किए जायें। विसर्जन वाले दिन घाटों पर वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान का चिन्हाकन करा लिया जाए। साथ ही गहरे पानी में बचाव के लिए बैरिकेटिंग की भी व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर, खण्ड विकास अधिकारी हरचंदपुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *