लखनऊ महापौर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ विशाल कुर्मांचल रामलीला महोत्सव

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर प्रदेश जनहित खबर

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। आज मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के द्वारा विगत कई वर्षों से लखनऊ के कुर्मांचल नगर में कुर्मांचल रामलीला समिति के द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर शुभकामनाएं भेंट की गईं।दिनाँक 08 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस मनमोहक रामलीला में कलाकारों को प्रेरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

इस दौरान मा. महापौर ने सभी को संबोधित कर कहा कि समाज की परम्पराएं चिरकाल से प्रतिबिंबित करती रही है। उत्तराखंड पर्वतीय रामलीला भी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण, संवर्धन एवं विकास का प्रयास भी हम सभी को मिलकर करना होगा। इसी क्रम में समिति द्वारा इस वर्ष भी रामलीला मैदान कुर्मांचल नगर में आयोजित रामिलीला में अपनी सांस्कृतिक धरोहर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीलाओं का मंचन करना बेहद सराहनीय है।

इस आयोजन में पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष श्री गणेश चंद्र जोशी जी, श्री के एन पांडे जी एवं समिति के अध्यक्ष श्री दिवान सिंह अधिकारी, मुख्य संरक्षक श्री नंदन सिंह बोरा, महामंत्री श्री विपिन सिंह, संरक्षक श्री नंदन सिंह खंनी व सांस्कृतिक मंत्री श्री नवीन चौधरी सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *