प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में होंगे शामिल
लखनऊ आज नगर निगम लखनऊ द्वारा नगर में कुल 06 अत्याधुनिक बेस्ट शौंचालयों का निर्माण करवाया गया है।जिनका उद्धघाटन आज मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं मा. विधायक श्री नीरज बोरा जी के द्वारा किया गया।
नगर में बनाये गए इन बेस्ट शौंचालयों का उद्धघाटन मा. महापौर जी एवं मा. विधायक जी द्वारा कपूरथला के बेस्ट शौंचालय का उद्धघाटन कर एक ही जगह से किया गया।इन शौंचालयों का निर्माण सुलभ इंटरनैशनल सोसाइटी द्वारा कराया गया है।अपनी अत्याधुनिकता एवं विशेषताओं के चलते ये शौंचालय स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लखनऊ नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में वाटर प्लस व जीएफसी 7 स्टार रेटिंग के लिए जा रहा है।
इन जगहों पर बनाए गए वाटर प्लस रेटिंग के शौंचालय
1.कपूरथला चौराहा
2.संगम तिराहा
3.टेढ़ी पुलिया कुर्सी रोड
4.टंडन फौवारा चौक
5.विकल्प खंड चिनहट
6.नेबर्स हुड पार्क
क्या होता है वाटर प्लस टॉयलेट
वाटर प्लस एक प्रमाणन है।ऐसे शौंचालय एक बेस्ट टॉयलेट की श्रेणी में आते हैं और कुल 44 मानकों से परिपूर्ण होते है।अतः नगर निगम अंतर्गत बनाये गए यह 06 नवनिर्मित शौंचालय इन सभी मानकों से परिपूर्ण है और वाटर प्लस की श्रेणी में शामिल हैं