लखनऊ भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा कैम्पों में वृहद स्तर पर चला सदस्यता अभियान उपस्थित रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ महानगर में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष सदस्यता अभियान के तहत लखनऊ महानगर में ढाई सौ से अधिक स्थलों पर सदस्यता अभियान कैंप लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने विवेकानंद पुरी वार्ड के दयानंद इंटर कॉलेज शक्ति केंद्र पर बूथ संख्या 290 से 295 पर पुराना महानगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
आनंद द्विवेदी ने मध्य विधानसभा मंडल १ में और कैंट विधानसभा के अंतर्गत कैंट बाजार में कैंप लगाकर बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने सरोजिनी नगर में सदस्यता अभियान चलाया।

विधायक डॉ नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा सोया फातिमा इंटर कॉलेज की बूथ संख्या 263 पर कैंप लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सभी महानगर पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्षों और पार्षदों ने भी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाए जिसमे बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *