श्री शिव शक्ति धाम कलक्ट्रेट बागपत में हुई मॉं दुर्गा की स्थापना

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

बागपत, उत्तर प्रदेश विवेक जैन।
बागपत नगर के श्री शिव शक्ति धाम मंदिर, कलक्ट्रेट कॉलोनी में मां दुर्गा की स्थापना की गयी। सर्वप्रथम मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा कलक्ट्रेट कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से होती हुई मंदिर परिसर पर समाप्त हुई। इसके उपरान्त मंदिर के पुजारी पंड़ित अनिल त्रिपाठी ने मां की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कराया। पंड़ित अनिल त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में मां दुर्गा की जो पुरानी प्रतिमा थी वह खंड़ित हो गयी थी। नवरात्रों में मां की नई प्रतिमा को मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया है। सभी ने माता की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ राघवेंद्र सिंह, प्रमुख समाज सेवी संजीव शर्मा, मनोरमा श्रोती, कोषाध्यक्ष हिमांशु महेश्वरी, श्रीकांत तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, कुलबीर ढाका, विकास बिश्नोई, अमित पांडे, ब्रिजेश मिश्रा, गोपीनाथ सिंह, ब्रिजेश यादव, राष्ट्रदीप यादव सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *