यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ महानगर में वृहद स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान की कड़ी में भाजपा वरिष्ठ नेता सदस्यता अभियान के अवध क्षेत्र सहसंयोजक नीरज सिंह ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ अम्बेडकर नगर वार्ड बूथ संख्या 9 में आयोजित सदस्यता कैम्प में क्षेत्रवासियो को सदस्यता ग्रहण कराई।
एमएलसी मुकेश शर्मा ने मध्य मंडल एक में बूथ संख्या 225 पर , विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने अलीगंज वार्ड में आयोजित सदस्यता शिविर में लोगों को पार्टी से जोड़ा।
नीरज सिंह ने कहा कि अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु समर्पित भाजपा से जुड़ने के लिए यहां पहुंच रहे लोगों का उत्साह देखकर यह विश्वास और पक्का हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए और अधिक सशक्त और मजबूत होकर राष्ट्र निर्माण और जन सेवा के कार्य करेंगी।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से बड़ी संख्या भाजपा परिवार के साथ जुड़ चुकी है जो पार्टी के आगामी आयोजनों में कंधा से कंधा मिलाकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उक्त कैम्प में गणेश कनौजिया, संतोष धानु ,वीके चौहान ,पवन लोधी , उमाशंकर सिंह ,लक्ष्मी नारायण गुप्ता , बंटी अवस्थी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे