प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
उप संपादक संजय मिश्रा
अंबेडकरनगर
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी में महरुआ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि उसे जहाज का फर्जी टिकट देने के साथ ही टूरिस्ट वीजा थमा दिया गया।धर्मपुर निवासी सूरज कुमार यादव ने बताया कि गोइथा निवासी पंकज निषाद ने आजमगढ़ जनपद के पवई थाना अंतर्गत जल्दीपुर निवासी महेंद्र कुमार से गत वर्ष उसकी मुलाकात कराई। बताया कि वह विदेश में नौकरी दिलाते हैं। दोनों ने तीन लाख रुपये की मांग की। अलग-अलग माध्यमों से सवा दो लाख रुपये देने के बाद उसे अयोध्या जनपद के बीकापुर निवासी दुर्गेश गुप्ता से मिलवाया गया। तीनों ने मिलकर उसे हवाई जहाज का टिकट दे दिया। वह जब मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां बताया गया कि टिकट फर्जी है। साथ ही उसे वर्क वीजा की बजाय टूरिस्ट वीजा थमा दिया गया था। ठगी की अहसास होने पर वह लाैट आए।शिकायत में कहा कि आरोपी उसकी रकम वापस नहीं कर रहे हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि इन लोगों ने कई अन्य लोगों को भी विदेश जाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस की तरफ से सुनवाई न होने पर पीड़ित को सीजेएम कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था।