रायबरेली मिस यूपी फ़ैशन आइकॉन के ऑडिशन में प्रतिभाओं ने जलवा बिखेरा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

दिसंबर माह में होने वाले मिस यूपी फैशन आइकॉन, मिसेज़ यूपी और प्रदेश स्तर की नृत्य प्रतियोगिता के लिए ऑडिशंस शहर के कचेहरी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में सम्पन्न हुए। माधव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं के ऑडिशन कार्यक्रम का उद्घाटन
एन. जी. ओ. प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट, सिमहैन्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनीष चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, समाजसेवी प्रभाकर गुप्ता के द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। माधव सेवा संस्थान की अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वेव डान्स एकेडमी के डायरेक्टर विवेक मिश्रा के द्वारा किया गया। विशिष्ट रूप से उपस्थित एन. जी. ओ. प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, ज़रूरत उन्हें अवसर प्रदान करने की है, उन्होंने माधव सेवा संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान के द्वारा निरंतर रायबरेली ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं को मुख्य पटल पर लाने का कार्य किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। डॉ. मनीष चौहान और त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दिया। इस अवसर पर मिस यूपी, मिसेज़ यूपी फैशन आइकॉन और प्रदेश स्तर की नृत्य प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन सम्पन्न हुए। निर्णायक के रूप में शिवांगी चौधरी एवं अमरदीप ने उपस्थित रह कर सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा का सूक्ष्म अध्ययन कर उन्हें अंक प्रदान किए। माधव सेवा संस्थान की अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी ने बताया आगामी नवम्बर माह में सेमी फ़ाइनल राउण्ड होगा तथा दिसंबर मध्य में ग्रैंड फिनाले कराया जाएगा, जिसमें सेलिब्रिटी के रूप में बॉलीवुड हीरोइन सुहासी धामी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में माधव सेवा संस्थान के सचिव सत्यम बाजपेयी, स्मृति शुक्ला तथा कविता यादव का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर नेहा सिंह, रंजना राठौर सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *