प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में जोन तीनकी बैठक के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी, जब पार्षद रामू कनौजिया ने एसएफआई विशुद्धानंद त्रिपाठी को भरी मीटिंग में धमकाया। पार्षद ने त्रिपाठी को मार-मार के ‘हनुमान’ बना देने की धमकी दी, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद जोन-3 के कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
मामले को तूल देते हुए पार्षद रामू कनौजिया ने एसएफआई त्रिपाठी पर वसूली का आरोप लगाया। पार्षद का कहना है कि एसएफआई द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से वसूली की जा रही थी, जिसके विरोध में उन्होंने यह बात कही। हालांकि, पार्षद के इस आक्रामक व्यवहार से जोन के अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष व्याप्त है, और उन्होंने इस मामले पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों ने पार्षद के इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि इस तरह की घटनाएँ प्रशासनिक माहौल को खराब करती हैं। अब देखना होगा कि नगर निगम इस मामले में क्या कदम उठाता है।