चोरियों का सिलसिला बदस्तूर जारी पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकामयाब

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन साहब आइए मोटर साइकिल ले जाइए यहां नहीं हैं कानून का भय चोर लगातार दे रहे हैं पुलिस को चुनोती बाबा की पुलिस चोरों को पकड़ने में दिख रही नाकामयाब यह अतिश्योक्त शब्द कहीं और के नहीं बल्कि हमारे नगर कोंच के हैं जहां पर मोटर साइकिल चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी है और पुलिस का खुफिया तंत्र और ड्यूटियां शायद एक दिखाबा बन रहा है
घटना दिनांक 12 अक्टूबर 2024 की है जब मुहल्ला आजाद नगर निवासी सुएब पुत्र मुहम्मद शाहिद अपने बड़े पापा के लड़के की शादी के खाने के प्रोग्राम में गहोई भवन गया हुआ था और अपनी स्प्लेंडर यू पी 92 आर 7196 अमर चन्द्र महेश्वरी इंटर कालेज के अंदर स्थित पार्किंग में रखकर गहोई भवन गया हुआ था जब वह प्रोग्राम से वापिस समय करीब 9 बजे रात्रि को मोटर साइकिल लेने पहुंचा तो उक्त मोटर साइकिल मौके से नदारत मिली हड़बड़ाकर सुएब ने चारों तरफ मोटर साइकिल की खोजबीन की लेकिन मोटर साइकिल की कोई जानकारी नहीं मिली सुएब ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मोटर साइकिल बरामद किए जाने की मांग की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *