प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही छात्राओ की अचानक बिगड़ी तबियत,व तीन छात्र गिरकर हुए घायल,एक छात्रा हुई रैफर

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच(जालौन)-एस आर पी इंटर कॉलेज में चल रही खेल कूद प्रतियोगिता में जब छात्राओ की 600 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता हो रही थी तब प्रतिभागी छात्राओ में से दो छात्राओ की तबियत बिगड़ गयी उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसे एक छात्रा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
600 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता के समय अचानक दो छात्राए बीच में गिर पड़ी उन्हें तुंरन्त नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए बुंदेलखंड इन्टर कॉलेज की छात्रा शिवानी कक्षा 8 एवं एस आर इंटर कॉलेज की छात्रा स्मिता है सीएचसी पर चिकित्सकों ने छात्रा स्मिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया और शिवानी का उपचार सीएचसी पर ही चल रहा है वही खेल कूद प्रतियोगिता में तीन छात्र अंश रुद्र निबासी सैद नगर एवं चमरसेना निबासी सितम दौड़ते समय गिरकर घायल हो गए जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी प्रतियोगिता के आयोजन एस आर पी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने बताया कि छात्रा स्मिता को पहले से ही अस्थमा की बीमारी थी उसने अपनी बीमारी की बात छिपाई और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया बांकी सभी प्रतियोगी ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *