सुहागिन महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत, दीर्घायु एवं अखंड सुहाग की कामना किया

Spread the love

सह संपादक कपिल गुप्ता

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल लखनऊ

शिवगढ़ रायबरेली
पति की दीर्घायु एवं अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिनों ने करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखा दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को सोलह शृंगार कर महिलाओं ने करवा की पूजा कर चांद को अर्घ्य देकर चलनी से पति के दर्शन किया। सुहागिनों ने भगवान गणेश व यमराज से पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्यवती होने के आशीष की कामना किया। रविवार को अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ देश प्रदेश जनपद सहित क्षेत्र में आस्था एवं विश्वास के साथ विधि-विधान से मनाया गया। सुहागिन महिलाएं कई दिनों से करवा चौथ के व्रत को लेकर तैयारियों में जुटी रहीं रविवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा रात को करवा पूजन के बाद चलनी से चांद और पति का दीदार किया। इसके बाद सुहागिनों ने पति के हाथ से मुंह मीठा कर जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा सुहागिनों ने भगवान गणेश व यमराज से पति के दीर्घायु,स्वास्थ्य,सौभाग्य की कामना की नव विवाहिताओं में भी करवा चौथ के व्रत को लेकर उत्साह दिखा। किदवंती के अनुसार सत्यवान के प्राण बचाने के लिए सती सावित्री ने यमराज के सामने पुत्रवती होने का आशीष मांगा था तब यमराज को विवश होकर सावित्री के पति सत्यवान के प्राण वापस करने पड़े थे तभी से सुहागिन महिलाएं पति के दीर्घायु होने की लिए करवा चौथ का व्रत रखती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *