प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ
सह संपादक कपिल गुप्ता
खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिखडी मजरे जगतपुर रामगढ़ी गांव में आरती पत्नी जितेंद्र निवासी ग्राम चिखडी मजरे जगतपुर रामगढ़ी ने खीरों थाने दिनाक 22/10/24 को समय 1 बजे पहुचकर में तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 21/10/24 की शाम लगभग 7 बजे प्रार्थी आरती की देवरानी निशा पत्नी महेंद्र घर से अलग रहती है और देवरानी निशा जबरन व दबंगई के बल पर आरती के घर मे जबरन घुसकर राशन निकालने लगी इसी बात का आरती ने विरोध व मना किया तो उपरोक्त निशा असब्द व अशोभनिय गालिया देते हुए बेरहमी से मारपीट में आरती का कान कटकर नीचे गिर गया जिससे आरती लहूलुहान हो गई। वही पीड़ित आरती ने खीरों थाना पहुचकर तहरीर देते हुए न्याय की गोहार लगाई है।