यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
उरई,जालौन।जालौन में परिवहन विभाग के एक ज़िम्मेदार अधिकारी, जो अपनी ईमानदारी का दावा करते थे, इनका नया कारनामा सामने आया है। एक छापेमारी के दौरान जॉइंट मैजिस्ट्रेट ने बिना प्रपत्र के ओवरलोड बालू से भरी एक ट्रक को पकड़ा, जिससे अधिकारी की सच्चाई उजागर हो गई।यह ट्रक उस चहेते के घर भेजा जा रहा था जिसे अधिकारी लाभ पहुंचाना चाहते थे। ट्रांसपोर्टर ने खुलासा किया कि उसे खदान मालिकों और ट्रांसपोर्टरों पर दबाव बनाकर धमकाया गया था, ताकि वह बिना किसी वैध कागजात के ट्रक को भेजे। जॉइंट मैजिस्ट्रेट की त्वरित कार्रवाई से इस भ्रष्टाचार की पोल खुल गई।ट्रांसपोर्टर का कहना है कि उसे परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारी के निर्देश पर यह गाड़ी भेजने के लिए मजबूर किया गया था। अब यह मामला उजागर होने के बाद ट्रांसपोर्टर अधिकारी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। यह घटना स्थानीय प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार की एक गंभीर कड़ी के रूप में देखी जा रही है।