यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
डॉक विभाग में चल रही योजनाओं को लोगों को दिलाया जाए लाभ
प्रधान डॉक घर का प्रवर मंडलीय डॉक अधीक्षक के द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां अभिलेखों की जांच की वही डॉक घरों में लोगो के खातों की संख्या बड़ाये जाने पर जोर दिया।
डॉक विभाग के प्रवर मंडलीय अधीक्षक वरुण मिश्रा बुधबार को नगर के मुख्य डॉक घर पर पहुँचे जहाँ उन्होंने डॉक घर के कर्मचारियों के साथ समीक्षा की और अभिलेखों को जांचा इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी ग्राहकों से अच्छा व्यबहार करें जो भी काम कराने के लिए डॉक घर आये तो जाते समय उसके चहरे पर मुस्कान रहें उन्होंने डॉक घरों में लोगों के घटते खाते संख्या पर कहा कि सभी लोग अपने अपने शाखाओं में खातों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करें लोगो से मिले और उनसे कहे कि वह डॉक घर में खाता खुलवाए चलाई जा रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बीमा ऋण एफडी आरडी आदि के बारे में बताये और उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित करें योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्कूलों एवं महाविद्यालयो में शिविर लगवाए इस मौके उन्होंने खाता रजिस्टर उपस्थिति रजिस्टर आदि का अवलोकन किया इस दौरान डॉक निरीक्षक शिवम गुप्ता तेज प्रताप सिंह बृजेश सतीश आदि मौजूद रहे है