यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जल कल विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
आगामी त्योहार में आम जनमानस को शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करवाने और सीवर की समस्याओं से निजात दिलवाने इत्यादि विपरीत परिस्थितियों के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने और सभी व्यवस्थाएं अनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।इस दौरान मा. महापौर ने समाचारों में प्रकाशित ख़बरों की भी समीक्षा की और प्रकाशित ख़बरों का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच कर समस्याओ को निस्तारित करने के लिए आदेशित किया
उक्त समीक्षा बैठक मे अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार, महाप्रबंधक जल कल श्री कुलदीप सिंह, श्री शैलेन्द्र वर्मा, और जल कल के समस्त अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।