प्रधान ने लगाया ग्राम पंचायत अधिकारी पर आरोप रोस्टर के अनुसार नही आते है गांव में,बीडीओ को दिया शिकायती पत्र

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन विकास खण्ड नदीगांव की ग्राम पंचायत पचीपुरा खुर्द के प्रधान ने गांव के सचिव पर विकास कार्यो में 15 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए खण्ड विकास अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत पचीपुरा खुर्द के प्रधान राजीव कुमार का आरोप है कि उनके गांव में तैनात मोहित सचान ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यो को पूर्ण नही होने दे रहे है हर कार्य में 15 प्रतिशत की मांग कर रहे है अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांवों में भी नही आते जब भी कोई कार्य के लिए उनसे कहा जाता है तो वह उसे टालते रहते है बिना सुविधा शुल्क लिए वह कोई कार्य पूर्ण नही होने देते है ग्राम प्रधान का आरोप है कि उनकी भाषा भी अमर्यादित है वर्तमान में गांव में मनरेगा के कार्य चल रहे हैं लेकिन वह उन कामों में भी अड़ंगा डाले हुए है जिससे मजदूरों का समय से भुगतान नही हो पा रहा है जातिसूचक गालियां भी उन्हे दी है ग्राम प्रधान ने बीडीओ से शिकायत की है बीडीओ गणेश प्रसाद का कहना है कि ग्राम प्रधान के द्वारा सचिव पर लगाये गए आरोपों की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *