यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई कोंच का प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर शिक्षक समस्याओ के निस्तारण हेतु कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल पर अवकाश विवरणों को संशोधित कराने, शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने, निरीक्षण के समय विभागीय बैठकों, प्रशिक्षणों, अवकाश पर रहने के कारण अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की जानकारी करने के बाद ही निरीक्षण ऑनलाइन करने, विद्यालयों में प्रतिदिन साफ सफाई हेतु बीडीओ को पत्र लिखने, बीआरसी पर शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था दुरस्त कराये जाए वही खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जो भी समस्याएं है उनका जल्द निराकरण किया जाएगा इस दौरान कन्हैया लाल कुशवाह विनय कुमार बाथम माया देवी पूनम गुप्ता,मोहित मोहन आदि मौजूद रहे है