रायबरेली दो युवकों को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, सलोंन कोतवाल ने भेजा सलाखों के पीछे

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

सलोन/ सलोंन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरे जोधी मजरे मटका गांव के वसीम खान और इरफ़ान सिद्दीकी को सोशल मीडिया पर देवी देवता , धर्म व मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने जैसे ही देखा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी वैसे ही कार्रवाई की मांग सलोन कोतवाल से किया और कहा ,और निश्चय किया जब तक यह लोग सलाखों के पीछे नहीं भेजे जाएंगे तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे भले ही ना मुझे आमरण अनशन पर बैठना पड़े, जैसे ही सलोन कोतवाल के संज्ञान में मामला आया वैसे ही सलोंन कोतवाल जो कि अपराधियों के प्रति महाकाल बनकर इस समय नजर आ रहे हैं तुरंत ही हल्का के दरोगा व हेड कांस्टेबल को भेज कर मौके से ही पड़वा लिया और उनके ऊपर गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। सलोंन कोतवाल जीतेंद्र सिंह ने सख्त चेतानी दिया है अगर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी धर्म व मुख्यमंत्री के प्रति करते हुए किसी को पाया गया तो उसके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *