मोदनवाल महासभा द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Spread the love

खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थानीय छोटे-छोटे व्यापारियों (मिष्ठान आदि) का अनधिकृत उत्पीडन से सुरक्षा प्रदान करे सरकार,

रमेश मोदनवाल की अध्यक्षता में सौंपा गया ज्ञापन।

रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय श्री कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल महासभा द्वारा रमेश मोदनवाल की अध्यक्षता में जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विनम्रता पूर्वक सादर अनुरोध किया कि नमूने एव अनुज्ञप्ति के नाम पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा मिष्ठान एवं अन्य व्यापारियों का दोहन किया जा रहा है। जिससे सम्पूर्ण व्यापारी समाज आर्थिक प मानसिक रूप से तनाव में है। आपसे निवेदन है कि व्यापारी हितों कि रक्षा करे साथ ही हम व्यापारी (मिष्ठान आदि) एवं अन्य व्यापारी बन्धु निम्न विन्दुओं पर आपका ध्यानाकर्षण कर रहे है जैसे कि

नमूने एवं अनुज्ञप्ति के नाम पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा छोटे-छोटे व्यापारियो (मिष्ठान आदि) पर वास्तविक बिक्री से अधिक के श्रेणी का अनुज्ञा पत्र बनवाने हेतु दबाव बनाकर उत्पीडन किया जा रहा है,
नगर निगम, पालिका परिषद एवं नगर पंचायत आदि में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की हर घर को स्वच्छ नल से पानी पहुँचाने की योजना है। खाद्य विभाग के अनुज्ञा के आवेदन प्रपत्र में प्रयोगशाला द्वारा पानी की जांच की अनिवार्यता समाप्त की जाये। वस्तु स्थिति यह है कि पानी स्वच्छ एवं शुद्ध उक्त संस्थाओं द्वारा पूर्ति ही किया जाता है, किन्तु जांच के नाम पर छोटे-छोटे व्यापारियों (मिष्ठान आदि) का उत्पीड़न हो रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि नगर निगम एवं नगर पालिका आदि में पानी के जांच की अनिवार्यता समाप्त किया जाये,
प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर एक प्रयोगशाला का निर्माण किया जाये, जिसमें आवश्यक शुल्क जमा करके अपने उत्पाद की गुणवत्ता की जाच व्यवसायी स्वयं करा सके और खाद्य विभाग के नियमों के अनुकुल उच्च गुणवता के उत्पाद स्वत: संज्ञान लेते हुए समाज में उपलब्ध कराये। अभी तक के नियमों में नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजने का प्रावधान है,
जनपद मुख्यालाय पर एक सभागार का निर्माण किया जाये। जिसमे वस्तु एवं सेवा कर, खाद्य सुरक्षा कानून, श्रम विभाग, अग्निशमन विभाग एवं बाट-माप विभाग आदि से सम्बन्धित अधिकारियो के संरक्षण में उक्त विषयों की जानकारी शत्र लगाकर दी जाये, जिससे आत्मनिर्भर भारत कौशल विकास जैसी योजनाओं के परिणाम गुणात्गक मिलेगे और विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से व्यापारी समाज बच सकेंगा,
हमारा समाज सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से अत्यन्त पिछड़ा है. उसको संबल प्रदान करने हेतु राज्यसभा, विधान परिषद एवं विभिन्न निगमों में समायोजन आदि में आपके सरक्षण की महती आवश्यकता है।

अत : उक्त के क्रम में श्रीमान जी से विनययत् अनुरोध है कि हम व्यापारियों (मिष्ठान आदि) के हितों की रक्षा कर अनुग्रहित करे, जिसके लिए समाज आपका सदा अभारी रहेगा। इस अवसर पर संरक्षक डॉक्टर जेके भारत, महामंत्री बबलू मोदनवाल, सुजीत मोदनवाल, प्यारेलाल मोदनवाल, रंजना देवी, उर्मिला देवी, राजेश कुमार, अर्चना, दिनेश मदनलाल, सोनू मोदनवाल, अर्पण, महेश मोदनवाल व मोदनवाल व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *