प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
नगर आयुक्त के आदेश का बैंड बजा विनोद कुमार का वर्क फ्रॉम होम’ मॉडल हिट
लखनऊ में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का एक आधिकारिक पत्र जारी होने के बावजूद, नगर निगम जोन साथ में विनोद कुमार जो कि किसी भी पद पर नियुक्त नहीं है और शिल्पी सिंह की जोड़ी अभी भी शहर में अपने ‘महान’ कार्यों को बखूबी निभा रही है। आदेश था कि विनोद कुमार को उनकी मेजरमेंट बुकिंग की हरकतों से रोका जाए, लेकिन ऐसा लगता है कि आदेश का पालन करने से ज़्यादा विनोद कुमार को अपने ऊंचे संपर्क” पर भरोसा है
नगर निगम का आदेश या मज़ाक विनोद कुमार का ‘हाई-टेक’ खेल सब पर भारी
सूत्रों के अनुसार, विनोद कुमार अपने घर से भी शिल्पी सिंह के निर्देशों पर काम करने में लगे हुए हैं। नगर आयुक्त ने एक कड़ी चेतावनी जारी की थी, लेकिन लगता है कि लखनऊ का ‘शासन’ फिलहाल इस जोड़ी के हाथ में है
काम का नया तरीका: ‘घर बैठे आदेश का उल्लंघन’, विनोद और शिल्पी की नई रणनीति
क्या नगर निगम के नियम और प्रशासनिक आदेश इन दोनों के लिए मायने नहीं रखते या फिर यह एक नई तरह की ‘वर्क फ्रॉम होम’ पॉलिसी है, जिसमें आप घर बैठे अपने अधिकारियों के निर्देशो पर काम कर सकते हैं