लखनऊ सरोजनीनगर की जनसमस्याओं को जानना – समझना अनुसरण मॉनिटरिंग और निस्तारण का हरसंभव प्रयास यही है आपका विधायक आपके द्वार का उद्देश्य और लक्ष्य

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

एक जनप्रतिनिधि सरकार व जनता के बीच आदर्श सेतु – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा प्रारंभ की गई संवाद से समाधान तक की अनुपम पहल ‘आपका विधायक आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर एक महाभियान बन गया है। ईडी की नौकरी छोड़ जनसेवा का संकल्प लेकर राजनीति में आए डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता के लिए उपलब्धा, संवाद और समस्याओं का निराकरण के लिए माता तारा सिंह की स्मृति में जनसुनवाई शिविर का अयोजन किया। क्षेत्र के गांवों में नियमित तौर पर इसका अयोजन किया जाता है।

रविवार को ग्राम बदबदा खेड़ा( दोना) में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान जनसमस्याओं के निदान के लिए गांव में पहुंची विधायक की टीम ने ग्रामीणों से सहजतापूर्वक संवाद किया, और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सड़क, बिजली और पेंशन समेत 26 समस्याएं आई। शिविर में प्राप्त समस्याओं के शीघ्र व प्रभावी निस्तारण का सकारात्मक आश्वासन दिया गया। क्षेत्रीय जनता ने समस्याओं से निदान हेतु विधायक द्वारा प्रारंभ अभिनव पहल ‘आपका विधायक, आपके द्वार जनसुनवाई शिविर के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

साथ ही ‘गांव की शान’ पहल के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले गांव के 3 मेधावियों खुशबू यादव (70.6%), सलोनी गौतम (69.4%) एवं ज्योति देवी (66%) और हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले अरुण (67%) को साईकिल, घड़ी तथा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के संकल्प क्रम में बदबदा खेड़ा में स्थापित यूथ क्लब’ को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई।

शिविर के दौरान कर्मठ बूथ अध्यक्ष उमाकांत रावत, सरोज द्विवेदी, ग्राम प्रधान कमलेश, वरिष्ठ नागरिक राम स्वरूप, मेवालाल, राधेश्याम एवं कल्लू राम को विधायक की ओर से सम्मानित भी किया गया। साथ ही सरोजनीनगर की विशिष्ट पहचान ‘तारा शक्ति रसोई’ के माध्यम से उपस्थित क्षेत्रवासियों को पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया गया। इस सम्बन्ध में विधायक राजेश्वर सिंह का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि सरकार व जनता के बीच एक सूत्र के रूप में कार्य करता है जिसका दायित्व जनता की हर समस्या को शासन तक पहुंचाना है। जनता के लिए उपलब्धता, संवाद और जन समस्याओं के समाधान के लिए ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर अनवरत जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *