यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ प्रयागराज में संगम की धरती पर जनवरी 2025 में विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक मेले का आयोजन होने जा रहा है।गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के संगम तट पर 13 जनवरी 2025 से आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर है।इसी बीच महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में समुदाय विशेष को खाने पीने की दुकानें न लगाने देने के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद आमने-सामने आ गए हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने पिछले दिनों बयान दिया था कि महाकुंभ में गैर सनातनियों को खाने पीने की दुकानें नहीं लगाने देंगे।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के इस बयान पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखाड़ा परिषद पर निशाना साधा। मौलाना ने कहा कि अखाड़ा परिषद का यह फैसला साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है और समाज के दरमियान नफरत फैलाता है।मौलाना ने रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा है कि प्रयागराज में महाकुम्भ का मेला शुरू होने जा रहा है। वह चाहते हैं कि मेला अमन व शांति के साथ सम्पन्न हो।मगर अफसोस कि बात है कि अखाड़ा परिषद ने ये घोषणा की है कि मेले में समुदाय विशेष की दुकान नहीं लगने दी जाएगी। अखाड़ा परिषद का यह फैसला समाज के दरमियान नफरत फैलाने वाला है।मौलाना ने योगी सरकार से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और अखाड़ा परिषद अपना फैसला वापस ले।
इस मामले पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने बयान दिया।महंत रविन्द्र पुरी ने सवाल किया कि हमें मक्का और मदीना में क्यों नहीं जाने दिया जाता,वहां पर हिन्दुओं के जाने पर रोक क्यों है। हम तो रघुपति राघव राजा राम, ईश्वर अल्ला तेरे नाम की संस्कृति के हैं।हमारे मेले में मुस्लिम दुकान लगाएंगे तो हमें भी अनुमति मिले। महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हम मुस्लिमों के दुकान लगाने का इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे खाने पीने के सामान में गंदी चीजें मिलाते हैं। ऐसे लोगों का विरोध लग तार था और रहेगा