लखनऊ नगर निगम आज पांच नवंबर बड़े बकायेदारों के विरुद्ध चला प्रचार विभाग का बड़ा अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ प्रचार विभाग द्वारा आज दिनांक 05.11.2024 को नगर आयुक्त/अपर नगर आयुक्त प्रभारी अधिकारी प्रचार महोदय के निर्देशन में कर अधीक्षक प्रचार ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक / सुपरवाईजर की उपस्थिति में प्रचार विभाग के बड़े बकायेदारों के विरूद्ध अभियान चलाकर मे० सेलवेल मीडिया एड० एजेन्सी का रू0 20,00000.00 बकाया होने की स्थिति में जोन-एक क्षेत्रान्तर्गत लोहिया पथ जियामऊ स्थित फुटओवर ब्रिज से विज्ञापन फ्लैक्स हटाकर नगर निगम द्वारा जब्त कर लिया गया।

इसके साथ ही जोन चार क्षेत्रार्न्तगत मे० राज एसोसिएट्स एड० एजेन्सी का रू0 इक्कीस चौबीस एक सौ साठ बकाया होने की स्थिति में एजेन्सी द्वारा स्थापित गोमती नगर शहीद पथ विस्तार से निजी भूमि/भवन से 3 विज्ञापन प्लैक्स हटाकर नगर निगम द्वारा जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही प्रचार विभाग की टीम द्वारा हजरतगंज, कैसरबाग, महानगर, कपूरथला, इन्द्रा नगर क्षेत्र से अवैध रूप से लगाये गये पोल कियास्क / गैण्ट्री को नगर निगम द्वारा हटा कर जब्त कर लिया व एजेन्सियों पर जुर्माना अधिरोपित करते हुए नोटिस प्रेषित की गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *