लखनऊ नगर निगमसरकारी भूमि पर निर्माण करवाने वाले अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।उसी क्रम में आज भी कुछ अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध एफआईआर की कार्यवाही को अमल में लाया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है
ग्राम हरिहरपुर, तहसील सरोजनी नगर जनपद लखनऊ में दीपावली के अवकाश का लाभ उठाकर नगर निगम में निहित भूमि गाटा संख्या दो सौ नव दो सौ ग्यारह व छह सौ बत्तीस के अंश भाग पर कतिपय प्रॉपर्टी डीलरों ने अपने पेशेवर अंदाज में सरकारी भूमि में अवैध निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया। जिनके विरुद्ध दिनांक चार नवंबर को देर रात लगभग पौने बारह बजे उनके आपराधिक कृत्यों के विरुद्ध थाना सुशांत गोल्फ सिटी में प्रथम प्रश्न सूचना रिपोर्ट एफ आई आर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश के अनुक्रम में दर्ज कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *