यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ में छठ पूजा को लेकर नगर निगम लगातार अपने कर्मचारियों को लेकर पूजा स्थल को सुचारू व बेहतर बनाने के लिए जुटा रहा प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने निर्देश जारी किया था जहां पर भी छठ पूजा का स्थल है उन स्थानों को नगर निगम की टीम मिलकर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे और उचित व्यवस्थाएं करे इसको लेकर के लखनऊ में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह से लेकर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, ललित कुमार,अरविंद कुमार राव,नगर स्वास्थ्य अधिकारी,जोनल अधिकारी,जोनल सेनेटरी अधिकारी,सफाई इंस्पेक्टर जैसे सभी अधिकारी मिलकर लखनऊ के छठ पूजा स्थल को चमकाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जिन जगहों पर गंदगी के कारण लोग जाना नहीं पसंद करते थे उन जगहों को नगर निगम ने कड़ी मेहनत कर स्वर्ग बना दिया है ऐसे में लखनऊ नगर निगम की कर्मठता से छठ पूजा स्थल पर आए लोगों ने नगर निगम टीम की सराहना की