अलीगढ़ ग्यारह निर्धन कन्याओं का विवाह कराएंगे बजरंग सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील चौहान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

संकल्प से अवगत कराते हुए शुरू की ऐसे ग्यारह परिवारों की तलाश

अलीगढ़ बजरंग सेना के सैनिक अलीगढ़ में विवाह योग्य ग्यारह निर्धन कन्याओं की तलाश कर रहे हैं और ऐसे ग्यारह परिवार चिन्हित किए जाने के बाद संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील चौहान आगामी मकर संक्रांति के त्यौहार पर इन निर्धन परिवार की कन्याओं के हाथ पीले करते हुए इनका कन्यादान करेंगे।इस तरह का संकल्प लेकर सुशील चौहान ने मीडिया को भी इस आशय की जानकारी की और कहा कि जोड़ों की तलाश पूरी होने के बाद इस कार्यक्रम का स्थान और समय भी सार्वजनिक कर दिया जाएगा।बजरंग सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील चौहान ने कहा कि इन कन्याओं की शादी पूरे धूमधाम से विधिवत रस्म अदायगी के साथ होगी और इन सभी नव दंपत्तियों को गृहस्थी का सारा सामान भी आशीर्वाद के साथ उपहार में दिया जाएगा।अंत में सुशील चौहान ने इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए लोगों को आमंत्रित किया है और संभावना भी जताई है कि इन ग्यारह जोड़ों को देश प्रदेश और अलीगढ़ जनपद के अति विशिष्ट अतिथि आशीर्वाद देने के लिए अवश्य ही पधारेंगे।इस बातचीत के दौरान युवा नेता राहुल प्रताप सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *