संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

सह संपादक कपिल गुप्ता

मामला रायबरेली जिले के सदर कोतवाली थाना अंतर्गत इंदिरा नगर चौकी क्षेत्र का है। जहां इंदिरा नगर के एक मकान पर किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही कक्षा 9 की छात्रा ने बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतका के पिता काली शंकर यादव पुत्र गजराज यादव निवासी ग्राम पोस्ट भोजपुर थाना सरेनी के रहने वाले हैं। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि मेरी पुत्री यशी यादव जिसकी उम्र 18 वर्ष है, जोकि रायबरेली शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में मकान नंबर c- 354 में किराए पर रहकर कक्षा 9 में पढ़ाई कर रही थी। मृतका के पिता के अनुसार बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थितियों में मेरी पुत्री ने बीती रात पंखे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली है। जिस मामले की सूचना मकान मालिक द्वारा मुझे और पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वही मामले पर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *