यूपी लाइव न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
सह संपादक कपिल गुप्ता
चौहान गुट प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की
रायबरेली। आल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश सचिव हाजी सन्ने खां साहब अब हमारे बीच नहीं रहे, आज इंतेकाल हो गया, आज शाम उनका अंतिम संस्कार कब्रिस्तान में किया जाएगा। हाजी सन्ने खा एक नेक दिल मिलनसार व्यक्ति थे और व्यापारियों की समस्या को लेकर चिंतन करने वाले और जिला प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले व्यक्ति थे। उनके कार्यकाल को चौहान गुट हमेशा याद रखेगा। प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने इसे अपूर्णनीय क्षति बताया और खबर मिलते ही प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ हाजी सन्ने खां साहब के घर पहुंच कर परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की और कहा सन्ने खा के जाने के बाद हमारे व्यापार मंडल चौहान गुट को सदैव उनकी कमी महसूस होगी। सभी पदाधिकारियो ने उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष मो उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।